5 Dariya News

कर्नाटक में करारी हार के बाद कांग्रेस मुक्त हुआ देश- संजय टंडन

कर्नाटक में जीत, चंडीगढ़ में जश्न, टंडन व खेर ने एकदूसरे को खिलाये लड्डू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-May-2018

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम सेक्टर 33 में जीत का जश्न मनाया गया | इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, महापौर देवेश मौदगिल, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक व चंद्रशेखर, पार्षद, जिला अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, विभाग व् प्रकल्प अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्तायों भाग लिया | कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविंदर पठानिया ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश में थे और उन्होंने सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को लड्डू खिला कर मुंह मीठा करवाया |  कार्यकर्ता खूब नाचे और पार्टी के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भाजपा भाजपा हो गया | इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और किरण खेर ने भी एक दुसरे को लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया और पार्टी की जीत पर शुभकामनाएं प्रदान की | इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा में जो विश्वास दिखाया उसके लिए उन सभी का आभार | यह जीत पार्टी के सभी कार्यकर्तायों की जीत है | इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय नेतृत्त्व, और कर्नाटक के स्थानीय नेतृत्त्व को भी जाता है | इस के साथ साथ भाजपा शासित राज्यों के उन सभी मुख्यमंत्रियों की भी अथक मेहनत ने पार्टी को भारी जीत दिलाई | उन्होंने कहा कि कर्नाटक में करारी हार के साथ ही कांग्रेस का एक और किला ध्वस्त हो गया | अब कांग्रेस मात्र 2 राज्यों में सिमट कर रह गई है | इसे यदि यूं भी कहें कि कांग्रेस मुक्त भारत हो गया है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | कांग्रेस का सत्ता से बाहर जाने का मतलब है देश में विकास की जीत और भाजपा में जनता का विश्वास बढ़ा है | इसके लिए वो एक बार फिर से देश की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हैं |