5 Dariya News

सईद बशारत अहमद बुखारी ने रेलवे, एनएचएआई परियोजनाओं की समीक्षा की

राजमार्ग विस्तार, कटरा-बनिहाल रेलवे लाईन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये

5 Dariya News

जम्मू 15-May-2018

बागवानी, कानून एवं न्याय मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने आज एक बैठक आयोजित कर उत्तरी रेलवे तथा भारतीय राश्ट्रीय राजमार्ग प्राद्यिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही चालू महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। गुज्जर एवं बक्करवाल विकास सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष गुलजार अहमद खटाना, विधायक ऐजाज अहमद खान, विकार रसूल वानी, नीलम कुमार लंगेह, शाम लाल भगत, जिला विकासायुक्त रामबन तारिक हुसैन गनई के अलावा उत्तरी रेलवे, एनएचएआई तथा कार्यकारी एजैंसियों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। बैठक में नाशरी से जवाहर सुरंग तक एनएच-1 ए की 4 लेनिंग तथा कटरा-बनिहाल रेलवे लाईन परियोजना की जानकारी ली तथा परियोजनाओं की गति में आ रही वाधाओं पर भी चर्चा की। मंत्री ने दोनों अधिकारियों को परियोजनाओं पर लोगों को काम देते समय स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। रेलवे द्वारा मुआवजे की देरी से सम्बंधित विधायकों द्वारा उठाये गई चिंता को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री ने उत्तरी रेलवे अधिकारियों को तकनीक में तेजी लाकर एक माह के भीतर लम्बित मामलों को निपटाने के निर्देश दिये। इसी तरह एनएचएआई को मुआवजे के मामलों को निपटाने में देरी न करने के निर्देश दिये गये। 

चालू विकास परियोजनाओं से प्रभावित हो रहे प्राकृतिक जल संसाधनों के सम्बंध में बुखारी ने एजैंसियों को इन जल संसाधनों के लिए मुरम्मत एवं सुरक्षा उपाये करने के निर्देश दिये। उन्होंने एजैंसियों से कुछ जल संसाधनों के सूखने के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों के लिए पेयजल सुनिश्चित करने हेतु सुधारात्मक कदम उठाने तथा इस उददेश्य के लिए जारी की गई 3.89 करोड़ रु. की राशि का सही ढंग से उपयोग करने के लिए भी कहा। रेलवे अधिकारियों को उनके द्वारा उपयोग की जा रही सड़कों के नियमित रखरखाव के निर्देश भी दिये गये। इसके अतिरिक्त रेलवे को कसकूत गांव से रेलवे स्टेशन तक सड़क के निर्माण हेतु राशि जारी करने के निर्देश दिये गये ताकि इसके लिए कार्य शुरू किया जा सके। मंत्री ने सम्बंधितों को राजमार्ग विस्तार कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा इसे एनएचएआई को हस्तांतरण करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने कार्यकारी एजैंसियों को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए बनिहाल से रामबन तथा रामबन से नाशरी सड़कों का रखरखाव करने के निर्देश भी दिये। बुखारी ने रेलवे तथा एनएचएआई को स्थानीय विधायकों के परामर्ष से सीएसआर कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने दोनों एजैंसियों से सीएसआर के अंतर्गत पूरे किये गये, शुरू किये जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा।