5 Dariya News

कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार : अशोक गहलोत

5 Dariya News

नई दिल्ली 14-May-2018

कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। हालांकि, गहलोत ने साथ ही कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भी विश्वास जताया। गहलोत ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो रही है, जिसमें अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा पहले और जेडीएस तीसरे स्थान पर चल रही है।