5 Dariya News

रविंद्र रैना बने जम्मू एवं कश्मीर भाजपा अध्यक्ष

5 Dariya News

जम्मू 13-May-2018

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रविंद्र रैना को रविवार को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य की 87 सदस्यीय विधानसभा में रैना राजौरी जिले के नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। रविंद्र रैना सतपाल शर्मा की जगह लेंगे। सतपाल शर्मा को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा कैबिनेट में शामिल किया गया है।