5 Dariya News

6082.7 करोड़ रुपए की सड़कों का उद्धाटन आज

विशेष समागम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री पंजाब, केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री करेंगे उद्धाटन

5 Dariya News

बठिंडा /चंडीगढ़ 13-May-2018

आज जारी बयान में लोक निर्माण मंत्री पंजाब सरकार विजय इंद्र सिंगला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता अधीन 14 मई 2018 को ज़ीरकपुर -बठिंडा सैक्शन राष्ट्रीय मार्ग 7 और श्री अमृतसर साहिब -बठिंडा सैक्शन राष्ट्रीय मार्ग 54 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि 216.35 किलोमीटर लम्बे ज़ीरकपुर -बठिंडा सैक्शन राष्ट्रीय मार्ग 7 के निर्माण में 3188.70 रुपए करोड़ की लागत आई है जबकि 174.64 किलोमीटर लम्बे श्री अमृतसर साहिब -बठिंडा सैक्शन राष्ट्रीय मार्ग 54 का निमार्ण 2894.00 रुपए करोड़ की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि ज़ीरकपुर -पटियाला -संगरूर -बरनाला -बठिंडा में से गुजरते 216.35 किलोमीटर लम्बे ज़ीरकपुर -बठिंडा सैक्शन में 2 रेलवे ओवर ब्रिज और 16 फ्लाई ओवर बनाए गए हैं। इसी तरह इस मार्ग पर एक बड़ा ब्रिज, 40 छोटे ब्रिज और 7 फूट-ओवर ब्रिज बनाए गए हैं। इस मार्ग पर 32 मेजर जंक्शन और 212 छोटे जंक्शन हैं। इस मार्ग पर 138.33 किलोमीटर लम्बी सर्विस रोड और इतनी ही  लम्बी आर.सी.सी. ड्रेन बनाई गई है। इसी तरह अमृतसर -हरीके -मक्खू -ज़ीरा -तलवंडी -फरीदकोट -कोटकपुरा -बठिंडा में से गुजऱते राष्ट्रीय मार्ग 54 पर तीन रेलवे ओवर ब्रिज और पांच फ्लाई ओवर ब्रिज बनाए गए हैं, इसी तरह इस सड़क पर तीन बड़े ब्रिज, 53 छोटे ब्रिज और एक फूट- ओवर ब्रिज का निमार्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर 44.335 किलोमीटर लम्बी सर्विस रोड और 72.382 किलोमीटर लम्बी आरसीसी ड्रेन बिछवाई गई है। इसी तरह इस सड़क पर 31 मेजर जंक्शन और 171 माइनर जंक्शन बनाए गए हैं।