5 Dariya News

अगले राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हो निशानेबाजी : राज्यवर्धन राठौड़

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-May-2018

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन राठौड़ ने ब्रिटेन के डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री एमपी मट हैंगकॉक से बर्मिघम में होने वाले अगले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल करने की अपील की है।राठौड़ ने मट से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया गया। दोनो पक्षों ने आधे घंटे की बैठक में खेल के क्षेत्र में सहयोग तथा इस क्षेत्र में संबंध और सुदृढ़ करने पर चर्चा की।राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को वैक्लिपक खेल के तौर पर रखा गया। अगर मेजबान देश चाहेगा तो यह खेल इन खेलों का हिस्सा होगा। भारत का निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन रहा है। हाल ही में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था। राठौड़ ने ब्रिटेन के मंत्री को देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी और खेलो इंडिया योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कम उम्र में ही प्रतिभा की पहचान की जाती है, जिसके बाद सरकार की उचित वित्तीय सहायता से उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने ब्रिटेन के खिलाड़ियों और उनके कोच को भारत आने का निमंत्रण भी दिया, ताकि वे दोनो देशों के मौसम में परिवर्तन के दौरान भी बगैर बाधा के खेल-कूद की गतिविधियों का लाभ उठा सकें। उन्होंने दोनो देशों के खेल विकास कार्यक्रम के बीच संधि की संभावना तलाशने का भी आग्रह किया। ब्रिटेन के मंत्री इस समय आगामी क्रिकेट विश्वकप और राष्ट्रमंडल खेल-2022 के प्रचार-प्रसार के लिए भारत में है।