5 Dariya News

संत निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान कैंप में 500 से अधिक यूनिट रक्तदान

केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, कैबनिट मत्री सुंदर शाम अरोड़ा व विधायक डा. राज कुमार ने रक्तदान कैंप की भरपूर सराहना

5 Dariya News

होशियारपुर 13-May-2018

निरंकारी जगत द्वारा देश भर व दूर देशों में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की याद को समर्पण दिवस के रूप में मना रहा है इसको समर्पित संत निरंकारी चैैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा होशियारपुर के असलामाबाद संत निरंकारी  सत्संग भवन में मैगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा रक्तदान  किया, जिसमें 192 से  ज्यादा महिलाएं भी शामिल थी जबकि 700 के करीब रक्तदान करने  के लिए फार्र्म भरे गए। कैंप में रक्त एकत्रित करने पहुंची चार ब्लड बैंकों की कपैस्टी पूरी  होने  के बाद भी रक्तदान करने  वाले श्रद्धालुओं  की लाइनें लगी रही। इस शिविर का उदघाटन कैबनिट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा व संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज अजमेर सिंह संधू ने  संयुक्त तौर पर किया। रक्तदान कैंप में विशेष तौर पर पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय  सांपला द्वारा रक्तदानियों को  बैज लगा कर सम्मानित किया गया तथा कहा कि  निरंकारी मिशन मानवता के प्रति अपने फर्ज निभाने व प्यार प्रीत से रहने का ढंग सिखा रहा है तथा समाजिक जिम्मेवारियों को  निभाने के लिए समाज को शिक्षाा दे रहा है। उन्होंने निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भरपूर सराहना की।कैबनिट मत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने  अपने संबोधन में कहा कि निरंकारी मिशन बहुत ऊंची सोच लेकर समाज में चल रहा है कि इंसानी रक्त गलीयों नालियों में नहीं  बल्कि इंसानी नाड़ीयों में बहना चाहिए। इस सोच को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रक्तदान कर रहे है जो कि मानवता के भले का सराहनीय कदम है। विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने रक्तदानियों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा कहा कि निरंकारी  मिशन हर वर्ष रक्तदान कैंप का आयोजन करके महांदान किया जाता है। 

रक्तदानियों द्वारा दान की गई एक एक बुंद किसी  व्यक्ति के लिए जीवनदान सिद्ध हो सकती है।  हर इंसान को इन संतो महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए  रक्तदान करना चाहिए है व आपसी प्यार, भाईचारे को बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए है ताकि समाज में शांति स्थापित हो सके। श्री तीक्षण सूद पूर्व कैबनिट मंत्री पंजाब व श्री शिव सूद मेयर नगर निगम होशियारपुर ने रक्तदान कैंप  की सराहना  करते हुए  रक्तदानियों को  बैज लगाकर सम्मानित किया।संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू ने कहा कि संत निरंकारी  मिशन द्वारा 1986 से लगातार रक्तदान कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों रक्तदान कैंपों के दौरान निरंकारी  8 लाख से  ज्यादा यूनिट से रक्तदान किया जा चुका  है। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के आदेशों  के अनुसार  निरंकारी श्रद्धालु भगत सतगुरु के आदेश को क्रियावत रूप  में देते हुए खुशी खुशी रक्तदान करते है। इसके अतिरिक्त मिशन चैरीटेबल  फाऊंडेशन द्वारा पौदारोपण, सफाई अभियान आदि  समाज भलाई कार्र्यों में  अपना  अहम योगदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस  कैंप  में होशियारपुर, बुल्लोवाल, हरियाना, शामचौरासी, अज्जोवाल,  गढ़शंकर  व माहिलपुर ब्राचों के श्रद्धालुओं  ने रक्तदान  किया। होशियाारपुर ब्रांच की मुखी माता सुभदरा देवी जी द्वारा आए हुए  मुख्यातिथियों, डाक्टरी टीमों व रक्तदानियों का  धन्यवाद किया। इस मौके  पर क्षेत्रीय संचालक सरूप सिंह, संयोजक गढ़शंकर कवि दत्त, संचालक बाल किशन, शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी, पटवारी निर्मल दास, बख्शी राम, कैप्टन हरी राम, सुनील कुमार,  डा. सुदर्शन कुमार, कैप्टन तरलोक सिंह, मीडिया सहायक  संदीप उत्तम, जी.एल. सरोया, पंकज, अमृत,  जसवीर, अखलेश्वर प्रसाद के  अतिरिक्त  पार्षद, विभिन्न संस्थाओं के नेता व भारी संख्या में श्रद्धालु भगत उपस्थित थे।