मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एकीकृत मुख्यालय की बैठक की अध्यक्षता की
सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, पवित्र रमजान के दौरान परेशानी मुक्त आवाजाही, संयम का प्रयोग करने पर बल दिया
5 Dariya News
श्रीनगर 12-May-2018
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज यहां एकीकृत मुख्यालय की एक बैठक में राज्य की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीमा के साथ स्थिति सहित राज्य में सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत समीक्षा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्ती से पालन के माध्यम से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के दौरान सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को जमीन पर अपने प्रयासों और कार्यों में तालमेल रखने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा और कानून और व्यवस्था से संबंधित घटनाओं से निपटने के दौरान आम जनता और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी। महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षा एजेंसियों से आने वाले महीने के दौरान रमजान, पर्यटक मौसम और अमरनाथ यात्रा के विभिन्न परिस्थितियों में एक अंष्सषोधित प्रतिक्रिया को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने आने वाले पवित्र माह के दौरान सुरक्षित वातावरण और परेशानी मुक्त आवाजाही प्रदान करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने लोगों, विशेष रूप से युवाओं के साथ सार्थक रूप से शामिल होने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे समाज में लाभप्रद योगदान दे सकें। उन्होंने समुदाय की बढ़ती गतिविधियों और प्रशासन द्वारा बढ़ी हुई पहुंच पर जोर दिया। महबूबा मुफ्ती ने प्रत्येक स्तर पर विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव बी बी व्यास, जीओसी कमान उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू, प्रधान सचिव गृह आर के गोयल, जीओसी 9वीं कोर लेफ्टिनेंट जनरल वाई वी के मेनन, जीओसी 14 कोर लेफ्टिनेंट जनरल एस के उपाध्याय, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल भट, जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरंजीत सिंह, पुलिस महानिदेशक डॉ एस पी वैद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रोहित कंसल, एडीजीपी सीआईडी ए जी मीर, स्पेषल डीजी सीआरपीएफ, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, जेके पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।