विधान सभा अध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार सिंह ने राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की
5 Dariya News
श्रीनगर 11-May-2018
अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर विधानसभा डॉ निर्मल कुमार सिंह, ने आज राजभवन में राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की। यह कल जम्मू-कश्मीर विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ सिंह की राज्यपाल के साथ पहली बैठक थी। राज्यपाल ने विभिन्न विधायी उपायों, बहस और पारित करने के लिए पर्याप्त लंबी अवधि के लिए विधायिका की लगातार बैठकों की आवश्यकता के बारे में डॉ सिंह के साथ चर्चा की। राज्यपाल ने षिश्टता तथा सदाचार के साथ आयोजित किए जाने वाले सदन की कार्यवाही के महत्व पर ध्यान दिया। राज्यपाल ने सिंह के महत्वपूर्ण संवैधानिक भूमिका निभाने में उच्च सफलता की कामना की।