5 Dariya News

नरेंद्र मोदी, के.पी.शर्मा ओली ने जनकपुर-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाई

5 Dariya News

जनकपुर (नेपाल) 11-May-2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेपाली समकक्ष के.पी.शर्मा ओली ने शुक्रवार को जनकपुर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या को जोड़ने वाली बस सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई।प्रधानमंत्री मोदी ने ओली से कहा, “मेरे भाई, यह स्वागत सभी भारतीयों का सम्मान है। आपने यहां जिस तरीके से मेरा स्वागत किया, मैं उससे बहुत खुश हूं।”इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्मान में शहर के रंगभूमि मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। यहां हजारों लोग मौजूद रहे। मोदी को 121 किलो वजन की फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनंदन से पहले ओली से राम जानकी मंदिर में मुलाकात की और दोनों नेताओं ने साथ-साथ पूजा-अर्चना की।