5 Dariya News

आत्म नगर विधान सभा क्षेत्र में 6.99 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू, विकास की आंधी अब रुकने वाली नहीं : रवनीत सिंह बिट्टू

अकालियों पर सिख इतिहास को मजबूत करने की बजाए ’बादलों’ और ’मजीठिया’ का इतिहास बनाने पर जोर देने का आरोप

5 Dariya News

लुधियाना 11-May-2018

नगर निगम की नई टीम के गठन के बाद शहर लुधियाना के विकास कार्य तेज गति से शुरू कर दिए गए हैं, जो अब रुकने वाले नहीं हैं।’ ये विचार लोक सभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने आज आत्म नगर विधान सभा क्षेत्र में छह करोड़ 99 लाख 19 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्य शुरू करवाने के अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान रखे।आज शुरू हुए विकास कार्यां में डी ब्लाक में 77 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत, गुरुद्वारा संतोखसर साहब 86 लाख रुपए की लागत से, निर्मल नगर में 84.34 लाख रुपए के, दुग्गरी मुख्य मार्केट फैज- 1 और 2 में 84.92 लाख रुपए के, जवद्दी से पक्खोवाल सड़क 1.56 करोड़ रुपए के, पंजाबी बाग में 70 लाख रुपए के, गुरु नानक कॉलोनी में 55.83 लाख रुपए के, चैत सिंह नगर में 54.10 लाख रुपए के, गिल चैक से धूरी रेलवे लाइन दोनों तरफ 31 लाख रुपए की लागत के साथ सड़कों की मरम्मत और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इनकी शुरूआत श्री बिट्टू ने करवाई।श्री बिट्टू ने कहा है की लुधियाना को राज्य का सर्वोत्तम सड़कें और बुनियादी सुविधाओं वाले शहर के तौर पर विकसित किया जायेगा। पंजाब सरकार शहर के सर्वागीण विकास के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। पंजाब सरकार इस शहर को विकसित करने हर संभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा की यह विकास कार्य जल्द ही मुकम्मल किये जाएँगे। शहर के विकास के लिए बाकायदा नक्शा तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से संपूर्ण किए जाएंगे।श्री बिट्टू ने कहा की पिछले 10 सालों दौरान आत्म नगर और लुधियाना दक्षिणी विधान सभा क्षेत्रों को विकास के पहलु से बड़ी मार पड़ी। है। इन दोनों क्षेत्रों के विकास को शहर के विकास के समानांतर लाने के लिए सबसे और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा की इन दोनों हलकों के लोग अब बदलाव चाहते हैं। पंजाब सरकार की तरफ से समूचे शहर लुधियाना का सर्वपक्षीय विकास करवाया जायेगा। पंजाब सरकार पर सिख इतिहास को खत्म करने के आरोपों बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा की अकालियों ने हमेशा सिख इतिहास को मजबूत करने की अपेक्षा ’बादल परिवार’ और ’मजीठिया परिवार’ को इतिहास में दर्ज करवाने पर जोर दिया है। जिसकी वजह से अकालियों को इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस पार्टी ने सिख पंथ की बजाए बादलों और मजीठिया के परिवारों को उभारने को पहल दी है। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम लुधियाना के मेयर श्री बलकार सिंह संधू, सीनियर कांग्रेसी नेता श्री कमलजीत सिंह कड़वल, निजी सहायक श्री गुरदीप सिंह सरपंच भी उपस्थित रहे।