5 Dariya News

अब्दुल गनी कोहली ने नरवाल में मछली बाजार का निरीक्षण किया

5 Dariya News

श्रीनगर 09-May-2018

पशु एवं भेड़ पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने मछली विपणन संभाग नरवाल का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। मछली पालन निदेशक आर एन पंडिता, संयुक्त निदेशक जम्मू (टेरीटोरियल) तथा संयुक्त निदेशक जम्मू (परियोजना) मंत्री के साथ थे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मछली पालन क्षेत्र राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे एक अधिक आमदनी के क्षेत्र के रूप में माना गया है। उन्होंने कहा कि मछली पालन विभाग ने एक ही जगह उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रजाजातियों की मछली उपलब्ध करवाने हेतु सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ मछली बाजार स्थापित किया है। विभाग ने 62.50 लाख की राशि से 10 टन की क्षमता वाला एक आईस प्लांट स्थापित किया है। इससे पूर्व मछली पालन निदेशक आर एन पंडिता ने मंत्री को बाजार में किये जा रहे चालु कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में मछली विपणन अनियोजित है तथा प्रायः विक्रेता शीत श्रृंख्ला सुविधा के बिना अस्वास्थयकर ढंग से मछली बेचते है।  इस बाजार में आईस प्लांट सुविधा स्थापित करने से विक्रेता मछली को लम्बे समय तक रख सकते है।