5 Dariya News

15वें वित्त आयोग के टीओआर में बदलाव के लिए आगे आएं राज्य : पी. चिदंबरम

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-May-2018

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से 15वें वित्त आयोग की टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (टीओआर) के खिलाफ ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छह राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल के वित्त मंत्रियों द्वारा 15वें वित्त आयोग के टीओआर में बदलावों की मांग करते हुए दिए बयान का स्वागत किया है। इन राज्यों के वित्त मंत्रियों ने सोमवार को ज्ञापन पत्र का मसौदा तैयार किया था। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “15वें वित्त आयोग के टीओआर की आलोचना करने वाले छह राज्यों के वित्त मंत्रियों के बयान का स्वागत है। मैं अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों से भी इस ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने की अपील करता हूं।”