5 Dariya News

नाइजीरियाई गांव हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हुई

5 Dariya News

अबुजा (नाइजीरिया) 07-May-2018

नाइजीरिया के मध्य कडुना राज्य में हुए हमले में मृतकों की संख्या 58 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ग्वास्का गांव के नेता जुबेरू माइ ग्वारी ने संवाददाताओं को बताया कि और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 45 से बढ़कर 58 हो गई है। ग्वास्का गांव बिर्निन-ग्वारी में है। जुबेरू ने कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं। गवर्नर नासिर अल-रूफाई ने कहा कि बिर्निन-ग्वारी में नाइजीरिया सेना की एक बटालियन की स्थाई तौर पर तैनाती को राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी से मंजूरी मिल गई है।