5 Dariya News

उपाध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय की विभिन्न श्रेणियों का निरीक्षण किया

5 Dariya News

श्रीनगर 07-May-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा के उपाध्यक्ष नजीर अहमद गुरेजी ने विधानसभा सचिवालय में विभिन्न श्रेणियों का निरीक्षण कर आज दरबार मूव के खुलने पर कार्यालयों के लिए किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। उपाध्यक्ष ने प्रशासन, रिपोर्टिंग, लेखा अनुवाद, प्रिंटिंग एंड मुद्रण एवं प्रकाशन, विधान, आरएंडआर तथा सदन समिति श्रेणियों का निरीक्षण कर इनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। विधानसभा सचिव एम.आर. सिंह, विधानसभा सचिवालय के सम्बंधित उप सचिव तथा वरिश्ठ अधिकारी उपाध्यक्ष के साथ थे। गुरेजी ने विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उन्हें समर्पणभाव से कार्य कर लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने विधानसभा सचिवालय की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए कर्मचारियों के सहयोग की मांग की। उन्होंने एस्टेट विभाग के अधिकारियों को विधानसभा सचिवालय के मूव कर्मचारियों के लिए उचित आवास सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सकें।