चौ. ज़ुल्फ़कार अली वक्फ बोर्डों के ऑल इंडिया सम्मेलन में शामिल हुए
5 Dariya News
नई दिल्ली 07-May-2018
स्कूली शिक्षा, हज एवं औकाफ तथा जनजातीय मामलों के मंत्री आज स्कोप कम्पलैक्स नई दिल्ली में अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य की ऑल इंडिया सम्मेलन, यूटी वक्फ़ बोर्डों में शामिल हुए। इस सम्मेलन का उद्देष्य वक्फ़ सम्बंधी योजनाओं की प्रगति तथा सही नियमों एवं अधिनियमों को लागू करने की समीक्षा करना है। अपने सम्बोधन में मंत्री ने वक्फ अधिनियम के प्रावधान के अंतर्गत औकाफ की सुरक्षा, पुनः बहाली तथा ई-मोनिटरिंग से सम्बंधित बेहतर कार्य करने के लिए केन्द्रीय मंत्री की सराहना की। उन्होंने औकाफ सम्पर्तियों की सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर बल दिया तथा केन्द्र सरकार तथा अन्य राज्य वक्फ बोर्डो के साथ तालमेल से कार्य करने के लिए भी कहा ताकि इन की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके। मंत्री ने कहा कि गरीबों विषेशकर महिलाओं को सषक्त बनाने के लिए कौशल विकास हेतु शिक्षा तथा महिला कल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर भी बल दिया है। उन्होंने वक्फ परिशद के माध्यम से कश्मीर में विशिश्ठ वास्तुकार के लिए प्रसिद्ध धरोहर स्थल की सुरक्षा के लिए वित्तीय सहायता की मांग भी की। चौ. ज़ुल्फ़कार अली ने परिशद के हित को बढावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने हेतु हज एवं औकाफ बोर्ड तथा वक्फ बोर्ड के सदस्यों के बीच नियमित बातचीत पर भी बल दिया। सम्मेलन के दौरान शहरी वक्फ सम्पति विकास योजना, शिक्षा योजना, वक्फ बोर्ड ताराक्वत्ती स्कीम सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।