5 Dariya News

केन्या में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 112 हुई

5 Dariya News

नैरोबी 05-May-2018

केन्या में एक महीने से अधिक समय से आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है जबकि 260,000 लोगों को विस्थापित किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रमुख अब्बास गुलेट के हवाले से कहा कि पीड़ितों की तत्काल जरूरतों से निपटने के लिए 47.8 लाख डॉलर से अधिक की जरूरत है। बाढ़ से देश की 47 काउंटीज में से 32 प्रभावित हुई हैं और 48,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। 42 स्वास्थ्य केंद्र और 29 स्कूल आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ से लगभग 88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली फसलें नष्ट हो गई हैं। गुलेट ने सरकार से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।