शिव कुमार बटालवी की साहित्यक देने का कोई सानी नहीं- नवजोत सिंह सिद्धू
'बिरहा का सुलतान के द्वारा शिव कुमार बटालवी को दी गई संगीतमय श्रद्धांजली
5 Dariya News
चंडीगढ़ 04-May-2018
'शिव कुमार बटालवी की साहित्यक क्षेत्र को देने का कोई सानी नहीं है और उसकी रचनाएं आज भी लोगों के मन में धड़क रही हैं। यह बात पंजाब के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कला भवन में गत देर शाम महान कवि शिव कुमार बटालवी की याद में करवाई 'बिरहा का सुलतान संगीतमय शाम के दौरान संबोधन करते हुए कही।स. सिद्धू ने कहा कि शिव बटालवी अपनी शाहकार रचनाओं के कारण आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और आने वाली पीड़ीयां भी इस महबूब कवि की रचनाओंं के द्वारा पंजाबी साहित्य की अमीरी से अवगत होंगी। उन्होंने इस मौके पर अहम ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब कला भवन के आंगन में पंजाबी साहित्य की पाँच मशहूर शख्सियतों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी जिसकी शुरुआत शिव बटालवी से होगी। उन्होने कहा कि शिव बटालवी जिनकी 6 मई को बरसी आती है, को सच्ची श्रद्धाँजलि होगी। उन्होंने इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित शिव बटालवी की पत्नी अरुणा बटालवी और पंजाबी साहित्य और सभ्याचार की प्रसिद्ध हस्ती स्व. प्रो. राजपाल सिंह की पत्नी प्रो. कुलदीप कौर टिवाना को भी सम्मानित किया।इस मौके पर गायिका रिंकू कालिया जो जी टीवी के प्रसिद्ध प्रोग्राम 'सारेगामा की विजेता थी, ने शिव बटालवी के गीतों को गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने 'एक कुड़ी जिहदा नां मोहब्बत 'माए नी माए मैं एक शिकरा यार बनाया 'भट्टी वालीए चंबे दी डालिए 'पीड़ा दा परागा भून दे 'अज दिन चडिय़ा तेरे रंग वरगा 'मेनूं तेरा शबाब ले बैठा और 'मेरे दिलां दीआं महिरमां गा कर शिव को याद किया।पंजाब कला परिषद के चेअरपर्सन डा.सुरजीत पातर ने बोलते हुए कहा कि शिव को याद करने का इससे बढिय़ा ढंग और हो नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकारों के दिन भविष्य में इसी तरह मनाए जाएंगे। इस मौके पर डा.निरमल जोड़ा, निंदर घुग्याणवी, दीपक शर्मा चनारथल भी उपस्थित थे।