शाम लाल चौधरी ने सुचेतगढ़, आर.एस.पुरा निर्वाचन क्षेत्रों में विकास परिदृष्य की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 03-May-2018
पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज लाईन विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर सुचेतगढ़ और आर.एस. पुरा निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्धियों की सीधी जानकारी ली। प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सम्बंधितों को कार्य की गति में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने उन्हें स्थानीय लोगों के परामर्ष से जन महत्व की विकास परियोजनाऐं तैयार करने के लिए कहा। कृशि तथा पीडीडी विभागों द्वारा शुरू की गईं कुछ परियोजनाओं के कार्य में हो रही देरी को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री ने सम्बंधितों से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए कहा तथा कि भविश्य में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। आगामी वर्श के लिए कार्य योजना पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर नये सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। पीएमएवाई के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले से ही निर्धारित लक्ष्य के अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 75 अतिरिक्त डिवेलिंग युनिटस का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र में खुले में शौच मुक्त लक्ष्य की प्राप्ति पर बल देते हुए उन्होंने सम्बंधितों से एसबीएम के अंतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अतिरिक्त कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए कहा ताकि छूटी हुई पंचायतों को ओडीएफ बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सम्बंधितों को किसानों की सुविधा के लिए फसल की ऋतु के दौरान कृशि उपकर्णों, खाद तथा बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।