पॉलिथीन और विलो क्लेफ्ट की तस्करी रोकने के लिए लखनपुर में सतर्कता बढ़ाएं- राजीव जसरोटिया
5 Dariya News
जम्मू 03-May-2018
वन विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित होने और इससे सम्बंधित विंगों की जानकारी लेने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया ने आज लखनपुर फारेस्ट चैक पोस्ट से लेकर रेंज कार्यालय हीरानगर तक दौरा किया। लखनपुर फारेस्ट चैक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चैक पोस्ट तथा हैड आफिस के बीच ऑन लाईन सम्पर्क स्थापित करने पर जोर दिया ताकि विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्षिता और जवाबदेही लाई जा सके। उन्होंने सम्बंधित डीएफओ, प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड तथा वन सुरक्षाबल के अधिकारियों को पॉलिथीन और विलो क्लेफ्ट की तस्करी रोकने के लिए लखनपुर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये। लखनपुर चैक पोस्ट ढांचे में सुधार लाने के लिए जसरोटिया ने सम्बंधित अधिकारियों को एक विस्तृत प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिये ताकि आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाकर इसे एक आधुनिक चैक पोस्ट बनाया जा सके। लखनपुर में बसोहली मोड फारेस्ट चैक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि फारेस्ट चैक पोस्टों पर राजस्व प्राप्ति की प्रक्रिया को सुचारू बनाने की आवश्यकता है। कठुआ जिले के खरोट गांव में लोगों ने मंत्री को पेयजल तथा सडकों की मुरम्मत जैसी अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने महिलाओं के लिए कौशल विकास केन्द्र की मांग भी की। मंत्री ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए पीएचई के कार्यकारी अभियंताओं को तत्काल गांव का दौरा कर लोगों की मांगों को पूरा करने के निर्देश दिये। एन.एच के निकट लाचीपुर में तालाबों तथा जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य की मुरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डीएफओ को यथशीघ्र लम्बित कार्य को पूरा करने के अलावा तालाब के साथ पौधे लगाने और इसे भरने के लिए सही प्रबंध करने के निर्देश दिये। सम्बंधित डीएफओ, एफपीएफ कठुआ के डीडी, रंेज अधिकारी, पीसीबी कठुआ के जिला अधिकारी तथा नगर समाज सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।