5 Dariya News

नारद आज के गूगल की तरह थे : विजय रूपाणी

5 Dariya News

अहमदाबाद 30-Apr-2018

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हिंदू धर्म में देवताओं के दूत ऋषि नारद की तुलना इंटरनेट सर्च इंजन गूगल से की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंद्ध विश्व संवाद केंद्र की तरफ से देवर्षि नारद जयंती पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में रूपाणी ने कहा, “नारद एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास दुनिया में घट रही हर घटना की जानकारी रहती थी। मानव की भलाई के लिए जानकारी जुटाना उनका धर्म था।”उन्होंने कहा, “नारद की ही तरह गूगल भी सूचनाओं का स्रोत है।”रूपाणी ने आगे कहा, “नारद का चरित्र भारतीय महाकाव्यों रामायण और महाभारत दोनों में वर्णित है, और उन्हें पूरे ब्रह्मांड में सूचनाएं पहुंचाने के लिए जाना जाता था।”