5 Dariya News

बाली भगत ने जीएमसीएच, सम्बंधित अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की

जेकेएमएससीएल के साथ तालमेल बनाये रखने पर बल दिया

5 Dariya News

जम्मू 28-Apr-2018

जम्मू के राजकीय चिकित्सा कालेज, सुपरस्पैशलिटी अस्पताल और सम्बंधित अस्पतालों के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य एवं चिक्त्सिा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज राजकीय चिकित्सा कालेज जम्मू के प्रिंसिपल, जेएंडके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड तथा सम्बंधित अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की। इन संस्थानों की कार्यप्रणाली से सम्बंधित विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई। सम्बंधितों ने कठिनाईयों पर अपने विचार साझा किये तथा इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों में सम्पूर्ण परिदृश्य को बेहतर बनाने हेतु इन्हें प्राथमिकता देने का आग्रह किया। दवाईयों, विषेश उपकर्णों की खरीद में देरी से सम्बंधित में मुददों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। मंत्री ने दवाईयों तथा उपकर्णों की समय पर खरीद के लिए जेकेएमएससीएल, जीएमसी, एचएचएस तथा सम्बंधित अस्पतालों के अधिकारियों के बीच करीबी तालमेल बनाये रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेकेएमएससीएल के पास सभी प्रकार की दवाईयों और उपकर्णों की खरीद का एक मात्र जनादेश है और सभी अस्पतालों की समय समय पर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह अनिवार्य है। 

अस्पताल के अधिकारियों द्वारा आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मंत्री ने वार्शिक बजटीय प्रावधानों का 25 प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिये परंतु शेश का निगम के जरिये खरीद के द्वारा उपयोग किया जाना चाहिए, जोकि इस उददेष्य के लिए बनाया गया है। उन्होंने जेकेएमएससीएल के प्रबंध निदेशक को अस्पताल के अधिकारियों द्वारा रखी गई आवश्यकताओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।मरीजों को आहार प्रदान करने के सम्बंध में मंत्री ने बजटीय प्रावधानों और वास्तविक जरूरतों के अनुसार प्रस्ताव को फिर से तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीनगर में दरबार मूव खुलने के बाद स्वच्छता और अस्पताल की सुरक्षा के आउट सोर्सिस से सम्बंधित मुददों को हल करने का आश्वासन दिया।जीएमसी के प्रिंसिपल, जेकेएमएससीएल के प्रबंध निदेशक, एसएसएच के चिकित्सा अधीक्षक, जेएमसी के एमएस, एसएमजीएस के एमएस तथा गणमान्य बैठक में उपस्थित थे।