5 Dariya News

अब्दुल गनी कोहली ने धनवान-दलयोट में 4.29 करोड़ की लागत वाले स्टील गिरडर पुल का नींव पत्थर रखा

देवेलियां में जनसभा आयोजित की

5 Dariya News

जम्मू 28-Apr-2018

पशु एवं भेडपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज कालाकोट के धनवान-दलयोट में एक स्टील गिरडर पुल का नींव पत्थर रखा, जिसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4.29 करोड़ रु. की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क सम्पर्क एक क्षेत्र की प्रगति व समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है तथा वर्तमान सरकार इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में विषेश ध्यान केन्द्रित कर रही है। इसके उपरांत कोहली ने देवेलियां में एक जनसभा को सम्बोधित किया जिसमें आसपास के क्षेत्रों के अल्पसंख्यक लोगों ने अपनी मांगे रखीं। मंत्री ने उनकी मांगों को सुनते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से इनका निवारण करने का आश्वासन दिया। सम्बंधित पीएमजीएसवाई अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।