महबूबा मुफ्ती ने ओपचारिक रूप से कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू का उदघाटन किया
विश्वविद्यालय वर्तमान में आज एकीकृत सम्मान कार्यक्रम चलाता है, इस वर्श 4 और जोड़े जा रहे हैं, राज्य में 2 पहली बार
5 Dariya News
जम्मू 28-Apr-2018
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में कई ढांचागत सुविधाओं का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री, जो विश्वविद्यालय की कुलपति भी हैं, ने स्कूल ऑफ साईंसिस के 2 भवनों, स्कूल आफ सोशल साईंसिस, स्कूल ऑफ टीचर एजूकेशन, स्कूल ऑफ हयूमननिटीज एंड लीब्रल आर्टस तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के भवनों का उदघाटन किया। इस अवसर पर महबूबा मुफ्ती ने विश्वविद्यालय के छात्रों, विद्ववानों और प्रबंधन को नया बुनियादी ढांचा प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि इससे विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। अपनी स्थापना के बाद से नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा विश्वविद्यालय 8 एकीकृत समान पाठयक्रम चला रहा है और इस वर्श 4 और पेश किये गये हैं। इनमें से 2 राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा पेश नहीं किये जाते हैं।इससे पूर्व कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के उपकुलपति प्रो. अंजु भसीन ने विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से इसकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अपनाया गया पाठयक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ मुसलिम विश्वविद्यालय तथा बनारस हिंदु विश्वविद्यालय जैसे देश में सर्वश्रेश्ठ से मेल खाता है। शिक्षा मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी, जो विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर भी हैं, शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी, उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. असगर सैमून, मंडलायुक्त जम्मू हेमंत शर्मा, जम्मू विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आर.डी. शर्मा, केन्द्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के उपकुलपति प्रो. अशोक ऐमा, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, विद्वान और छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे। यह याद किया जा सकता है कि राज्य सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 2016 में श्रीनगर तथा जम्मू प्रत्येक में 2 कलस्टर विश्वविद्यालय का निर्माण किया था।