एन.जी.ओ,थर्ड आई एन्टी क्राइम टीम ने गरीब बेटी की शादी के लिए दिया राशन
चेयरमैन शाम लाल गुप्ता ने बताया संस्था की तरफ से करवाई जा रही है आठवीं शादी
5 Dariya News
जम्मू 26-Apr-2018
समाजिक दायित्व निभाते हुए एन.जी.ओ,थर्ड आई एन्टी क्राइम टीम ने आज गाँव फतवाल-बिश्न्ह से रहने वाले एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए सहायक राशन उपलब्ध करवाया। संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता का कहना था की फतवाल गाँव की रहने वाली बेटी (नाम गुप्त) ऍन.जी.ओ,थर्ड आई एन्टी क्राइम टीम के पास इस आस से आई की ऍन.जी.ओ,एन्टी क्राइम उन्हें समान उपलब्ध करवाए और उसकी शादी के लिए उनकी मद्दद् करे। बेटी के परिवार ने बताया की उनके पास शादी करवाने के लिए राशन का कोई भी सादन नही है। शाम लाल गुप्ता का कहना था की ऍन.जी.ओ के मेंबर्स की रिपोर्ट के आधार पे ये पाया गया की लड़की बहुत गरीब परिवार से है और शादी से महस दो महीने पहले ही उसके पिता की मृतयु होने के कारन घर की आर्थिक स्तिथि बी बढ़ी कमजोर है जिससे उन्हें काफी परेशानिया जेल-ने पढ़ रही हैं ,घर में कमाने के लिए उसका एक छोटा भाई है ।
परिवार में भाई व् माँ का कहना था की न ही किसी गण-माननीय और न ही किसी सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने उनकी मद्दद् के लिए आगे हाथ बढ़ाया ,एन्टी क्राइम टीम संस्था ने उनकी इतनी मद्दद् की है जिसके लिए वो उनका आभार व्यक्त करते हैं। व्ही ऍन.जी.ओ,थर्ड आई एन्टी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता ने कहा की इसी ऍन.जी.ओ दुआरा पहले भी गाव अल्लाह में 3 अरनिया में 2 और गाव मीरां साहिब में 2 शादिया करवाई गई हैं और आज संस्था की तरफ से ये आठवीं शादी है ,जिसमे संस्था बेहतर काम करके सामने आई है और समाज में तरकी के कदम बिछाए हैँ। गुप्ता ने कहा की इस राशन देने में उन्होंने सरकार व् किसी विबाग की मद्दद् नही ली है। इसी उपलक्ष के मोके पे तहसीलदार बिश्न्ह रमन कुमार व् स्थानीय थाना प्रभारी राजेश शर्मा चीफ गेस्ट के तोर व् न.तहसीलदार अर्जुन सिंह गेस्ट ऑफ़ हॉनर के तोर पे मौजूद थे। चेयरमैन गुप्ता ने तहसीलदार रमन कुमार,एस.एच.ओ,राजेश शर्मा, व् अर्जुन सिंह के साथ मिलकर शादी का सामान उपलब्ध करवाया। व्ही गाँव के लोगों ने एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम के कार्यों की जमकर प्रशंसा की और कहा की ऐसी ऍन.जी.ओ अगर समाज में हो तो किसी भी वेलफेयर डिपार्टमेंट की ज़रुरत नही पड़ेगी और न ही किसी विधायक के आगे हाथ फैलाने पढेगे । तहसीलदार रमन कुमार ने भी ऍन.जी.ओ की तारीफ करते हुए कहा की ऐसी ऍन.जी.ओ के समाजिक काम में चीफ गेस्ट होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और संस्था एन्टी क्राइम टीम पुलिस के साथ भी कदम मिलाकर चलती है , जब कभी पुलिस डिपार्टमेंट को त्योहारो के चलते यां किसी इनफार्मेशन की ज़रुरत पड़ती है तो उनके टीम मेंबर्स हर वक़्त मद्दद् के लिए आगे रहते हैँ। न.तहसीलदार अर्जुन सिंह ने भी चेयरमैन गुप्ता के काम की सराहना की और कहा की उनको ख़ुशी है आज भी समाज में ऐसे लोग है जो दुसरो की मद्दद के लिए आगे रहते हैं ।गुप्ता ने कहा की ऍन.जी.ओ , दुआरा ऐसे काम भविष्य में भी किये जाएगे । एन.जी.ओ की तरफ से शादी का सारा सामान,मसाले, तेल,साडी,मेक-उप किट,बर्तन,पर्स,शुगर,सारा रॉ-मटेरियल नकद राशि व् सोने के दो आबूषण भी दिए गए । संस्था के चेयरमैन गुप्ता के साथ राज्य के अध्य्क्ष साहिल गुप्ता,व् राकेश कुमार,रवि,सनी, सुशिल,शुबम,नरिंदर,व् अन्य मेंबर्स मौजूद थे ।