5 Dariya News

कविंद्र गुप्ता ने मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 24-Apr-2018

अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर विधान सभा, कविंद्र गुप्ता ने आज संत निरंकारीं सत्संग भवन, शास्त्री नगर जम्मू में संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ) द्वारा मानव एकता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। संत निरंकारी मिशन हर वर्श 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनाता है। फाउंडेशन ने 2017-18 के दौरान जम्मू में 230 सहित भारत भर में 514 रक्तदान शिविर आयोजित किए हैंजिसमें 83,341 रक्त की इकाइयों को दान दिया गया ।  इस अवसर पर बोलते हुए, अध्यक्ष ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए निरंकारी मिशन को बधाई दी। उन्होंने इस तरह के दान शिविर आयोजित करने के लिए एसएनसीएफ को उनके समर्थन के लिए प्रधान सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, डॉ पवन कोटवाल की भी सराहना की। एमएलसी विक्रम रंधावा, अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर स्पेशल ट्रिब्यूनल सरिता चौहान, पूर्व महानिदेशक योजना, बी आर लचोट्रा और अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। रक्तदान शिविर सरकारी मेडिकल कॉलेज, जम्मू, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और जेकेएसएसीएस के रक्त और संचरण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था।