5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालेजिस में नौकरी मेले का आयोजन

12 कंपनियों द्वारा ७९ उम्मीदवारों का ५ लाख तक के पैकेज पर चयन

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Apr-2018

इंडो ग्लोबल गु्रप आफ कालेजिस द्वारा कैंपस में नौकरी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्ट्रीम्स के लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। इस नौकरी मेले में राष्ट्रीय स्तर की 12 कंपनियों द्वारा बीटैक, एमबीए व एमसीई के अलावा डिप्लोमा होल्डर व जर्नल गे्रजुएशन छात्रों का भी चयन किया गया। इंडो ग्लोबल गु्रप के सीओ मानव सिंगला ने समूह कंपनियों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए इस बात का विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां इस क्षेत्र के बढिय़ा उम्मीदवार चुनने का अवसर मिलेगा। 

इस दौरान चयन करने वाली कंपनियों 

सुवेट आटोमोटिव निगम, बिग बैन यूनाआटिड, ऐकसोटिव कमर्शियल, ट्रोवो इंडिया, आइरन नैटवर्क, वॉलमार्ट, पैसा बाज़ार,पी एंड एम हासपटैलिटी, जिन्दल इलैक्ट्रिकल, क्यू ऐच्च टिलूबरेटस, आईशर ट्रैक्टर,डैलटरोन आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के  प्रतिनिधियों ने छात्रों के लिखित टेस्ट, गु्रप डिसकशन व इंटरव्यू के बाद 109 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस अवसर पर कुछ कंपनियों ने मौके पर ही चयनित छात्रों को आफर लेटर भी दिए गए। इन चुने गए उम्मीदवारों को ३ से ५ लाख तक के पैकेज आफर किए गए। इंडो ग्लोबल गु्रप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने इकट्ठे हुए छात्रों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि शैक्षिक संस्थाओं को छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अच्छे नगारिक बनाने व उन्हें विश्व स्तरीय टैक्निकल जानकारी से अप टू डेट रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इंडो ग्लोबल गु्रप की यही कोशिश रहती है कि वे अपने छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ साथ एक अच्छा व सफल शहरी बना सके। 

चेयरमैन सिंगला ने कहा कि भारत को सुपर पावर बनाने के लिए हमें युवा पीढ़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना होगा। इस अवसर पर चुने गए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए चेयरमैन सुखदेव कुमार सिंगला ने बताया कि बाहरवीं से लेकर पोस्ट गे्रजुएशन तक की हर स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए आयोजित इस मैगा जॉब फेस्ट को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने आगे कहा कि इंडो ग्लोबल द्वारा बेशक पहले भी नौकरी मेलों का आयोजन किया जाता रहा है और हर बार एक नया तजुर्बा जुड़ता जाता है, जो छात्रों के लिए बहुत अच्छा होता है। चेयरमैन सिंगला ने कहा कि इंडो ग्लोबल गु्रप उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए भविष्य में इससे भी उच्च स्तरीय मेले करवाता रहेगा ताकि इंडो ग्लोबल के साथ साथ दूसरे कालेजों के छात्रों को भी नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें।