5 Dariya News

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा इंडियन ओसन नैवल सिंपोजियम (आईओएनएस)-2018 में भाग लेने के लिए तेहरान, ईरान दौरे पर

5 Dariya News

नई दिल्ली 22-Apr-2018

इंडियन ओसन नैवल सिंपोजियम (आईओएनएस) के छठे संस्करण एवं कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स की मेजबानी ईरान द्वारा तेहरान में 23 से 25 अप्रैल, 2018 तक की जा रही है। नौसेना प्रमुख इस समारोह के लिए एक चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।आईओएनएस की संकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में की गई थी। इस फोरम का उद्वेश्य हिन्द महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण सामुद्रिक मुद्वों, जिससे भविष्य के लिए एक समान समझदारी विकसित हो सके, पर चर्चा के लिए एक खुले एवं समावेशी फोरम उपलब्ध कराने के जरिये आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था।आईओएनएस का उद्घाटन संस्करण फरवरी, 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय नौसेना ने दो वर्षों तक अध्यक्षता की। इसके बाद यूएई ने 2010 से 2012 तक इसकी अध्यक्षता की, दक्षिण अफ्रीका ने 2012 से 2014 तक, ऑस्ट्रेलिया ने 2014 से 2016 तक इसकी अध्यक्षता की एवं बांग्ला देश 2016-2018 तक इसका अध्यक्ष है।आईओएनएस पर कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स द्वारा सहमति प्रदान की गई और इसे 2014 तक प्रभावी बनाया गया।नौसेना प्रमुख के दौरे का उद्वेश्य भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को संघटित करना एवं नौसेना सहयोग के लिए नए अवसरों की खोज करना है।