5 Dariya News

पंजाब ने मिड-डे-मील स्कीम अधीन द्वितीय स्थान प्राप्त किया-मलूका

पांच जिलों में एनजीओ द्वारा चलाई जा रही है मिड-डे-मील स्कीम

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 21-Jan-2014

राज्य में सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिड-डे-मील स्कीम तहत स्वच्छ भोजन मुहैया करवाने के लिए पंजाब ने देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने कहा कि मिड-डे-मील स्कीम तहत राज्य में चालू वित्तीय वर्ष  दौरान 19 लाख से अधिक विद्यार्थियों को दोपहर का खाना मुहैया करवाया जा रहा है। जिनमें 13723 प्राईमरी स्कूल और 6656 अप्पर प्राईमरी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मिड-डे-मील स्कीम तहत सरकार द्वारा 275.81 करोड़ रूपये मुहैया करवाये थे, जिनमें खाना बनाने, राशन की खरीद, राशन की ट्रांस्पोटेशन और बनाने का मानदेय पर खर्च किया जाना है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा 8.60 करोड़ रूपये विद्यार्थियों को भोजन परोसने के लिए बर्तनों के लिए मुहैया करवाए गये हैं। मलूका ने कहा कि राज्य के मोहाली, संगरूर, मोगा, बठिंडा और नवांशहर जिलों में एनजीओज़ द्वारा विद्यार्थियों को दोपहर का खाना  मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मिड-डे-मील तहत दोपहर का भोजन देने से पूर्व भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को अच्छी तरह जांच करने के लिए भी अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किये गये हेैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिया जाना वाला दोपहर के खाने में इस्तेमाल की गई किसी भी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा।