हरनेक ङ्क्षसह घड़ूयां उसकी पत्नी व उसके बेटे का संपत्ति विवरण
5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)
खरड़ 10-Jan-2012
हरनेक ङ्क्षसह घडूयां द्वारा अपने दाखिल किए गए नामांकन में बताई गई संपत्ति के अनुसार उनकी पत्नी के नाम पर ज्यादा संपत्ति है। उनकी कुल चल अचल संपत्ति 31 लाख 67 हजार रूपये है जिनमें जिला मोहाली के गांव नगला में 7ऐकड़ जमीन है जिसकी मौजूदा कीमत 28 लाख रूपयें है इसके अलावा उनके पास डेरा बस्सी में 120 वर्ग फुट जगह है जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार व गांव लालड़ू मे 75 वर्ग फुट की कीमत 1 लाख 87 हजार 500 रूपयें है। उनके खाते में कुल 4 लाख 59 हजार 925 जमा है।
उनकी पत्नी के नाम पर कुल चल अचल संपत्ति 4 करोड 77 लाख 40 हजार रूपयें है जिसमें गांव माजरीयां में 19ऐकड़ जमीन जिसकी कीमत 4 करोड़ 75 लाख रूपयें है जिनमें दो टयूबवैल कीमत 2 लाख,दो कमरें कीमत 40 हजार रूपयें भी है।
पत्नी के नाम पर कुल तीन लोन
उनकी पत्नी के नाम पर तीन लोन चल रहे है जिस अनुसार दो लोन खरड़ के सहकारी कृषी बैंक से इनका बकाया 74 हजार 743 व 8 हजार 457 खड़ा है। इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर एक वाहन लॉन भी खड़ा है जो सुद्रम फायनांस ले रखा है जिसका बकाया 10 लाख 40 हजार रूपयें खड़ा है।
बेटे की संपत्ति
घडूयां के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनके बेटे गुरतेज ङ्क्षसह द्वारा भेर गए नामांकन के अनुसार उनके पास अस्थाई संपत्ति 70 हजार 593 जबकि स्थाई संपत्ति 3 करोड़ 27 लाख 50 हजार रूपयें है। उनके बैंक खाता में 9925 रूपयें है। उनके पास पास गांव माजरीयां में 12.50 ऐकड़ जमीन है जिसकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपयें है। जबकि गांव तौगा में 500 गज का प्लॉट है जिसकी कीमत 15 लाख रूपयें है।