5 Dariya News

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-Apr-2018

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले। मुख्यमंत्री ने राज्य में हालात और पुलिस में ढांचागत सुधार जैसे उन मुद्दों के बारे में गृहमंत्री को जानकारी दी जिनमें राज्य सरकार को केंद्र से मदद की जरूरत है। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर, गृह सचिव राजीब गौबा और गृह मंत्रालय एवं नगालैंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।