5 Dariya News

नाजायज़ चल रहे देह व्यापार धंधे पर पुलिस ने की छापेमारी ,3 लड़के और 3 लड़कियां इतराजयोग हालत मे मिले

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

अमृतसर 19-Apr-2018

आज जलन्धर अमृतसर रोड पर स्तिथ फोर सीजन होटल नज़दीक खलचिया  में चल रहे अवैध चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर ब्यास पुलिस द्वारा छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।मिली जानकारी अनुसार  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस होटल में बड़ी देर से जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा जिसके साथ सौदा तय होने परउप पुलिस कप्तान बाबा बकाला लखविंदर सिंह मल्ल की अध्यक्षता में थाना मुखी किरनदीप सिंह संधू में रईया पुलिस चौकी इंचार्ज आज्ञापाल सिंह समेत पुलिस ने छापेमारी की ।छापेमारी के दौरान उन्होंने ने मौके पर ही तीन लड़के और 3 लड़कियों को पकड़ लिया।जिनमे राम नन्द सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ,विकास रंधावा पुत्र प्रेम रंधावा ,जतिंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह और प्रिया पुत्री संपूर्ण सिंह  ,कंवलजीत कौर पत्नी जजपाल सिंह ,भावना ठाकुर पुत्री रामेश्वर सिंह के नाम उल्लेखनीय है ।इस होटल के मैनेजर कंवलप्रीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह ,होटल मालिक मंजितपाल सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।होटल मालिक का लड़का संदीप सिंह मौके से फरार हो गया।पता चला है कि होटल मालिकों द्वारा लड़कियों को भी सप्लाई किया जाता है ।जिसका ग्राहकों से प्रति घण्टा 1000रुपये से1500 रुपये वसूला जाता था।पुलिस ने ऊक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।