सुविधा से वंचित बच्चों के सुरक्षित भविश्य हेतु सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता- प्रिया सेठी
मंत्री ने अकादमिक के साथ व्यवसायिक प्रषिक्षण के एकीकरण पर बल दिया
5 Dariya News
जम्मू 17-Apr-2018
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन तथा संस्कृति राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने बाल भारती पब्लिक स्कूल छन्नी रामा के वार्शिक दिवस समरोह में छात्रों तथा स्कूल के प्रबंधन को सम्बोधित करते हुए सुविधा से वंचित बच्चों के भविश्य की सुरक्षा हेतु सामुहिक प्रयासों की आवष्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नगर समाज तथा सरकार को आगे आकर इन बच्चों के बेहतर भविश्य के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।बाल भारती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ए.के. खजूरिया, सचिव विनोद रैना, स्टाफ तथा शिक्षक इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।मंत्री ने छात्रों के सम्पूर्ण विकास हेतु अकादमिक के साथ साथ व्यवसायिक प्रषिक्षण के एकीकरण पर भी बल दियौ। उन्होंने कहा कि छात्रों के कौशल विकास हेतु इसे अनिवार्य बनाया जाना चाहिए।प्रिया सेठी ने आश्वासन दिया कि तकनीकी शिक्षा विभाग स्कूल को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएगा तथा कहा कि व्यवसायिक प्रषिक्षण के लिए इनकी कार्यशालाओं में निजि स्कूल शिक्षकों को शामिल करने हेतु रमसा को पहले से ही निर्देश जारी किये गये हैं।बच्चों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने उनसे महान व्यक्तियों के जीवन से प्रेरणा लेकर चुनौतियों का सामना करने के लिए कहा तथा उनके सफल भविश्य की कामना की। मंत्री ने स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।