5 Dariya News

जुगल किशोर शर्मा राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मिले

5 Dariya News

जम्मू 17-Apr-2018

पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल एन. एन. वोहरा से भेंट की। शर्मा ने लोगों के कल्याण तथा राज्य में शांति एवं सामान्यता बहाली हेतु उठाये जाने वाले आवश्यक कदमों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने राज्य में शांति के महत्व पर बल देते हुए शर्मा से इस दिशा में अपने प्रयासों का बनाए रखने का आग्रह किया।