5 Dariya News

अब्दुल गनी कोहली ने कालाकोट में लोक उत्सव का उद्घाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 16-Apr-2018

पशु एवं भेड़पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र में लोक उत्सव का उद्घाटन किया। यह उत्सव जम्मू व कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाशा अकादमी द्वारा आयोजित किया गया था। जेकेएएसीएल तथा अन्य संस्थाओं के कलाकारों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस तरह के उत्सव लोगों को एक दूसरे की संस्कृति के बारे में शिक्षित करते हैं तथा उन्होंने लोगों एवं प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाये रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को हमारी समृद्ध धरोहर के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व आयोजकों के प्रबंधन ने कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र में लोक उत्सव आयोजित करने के उद्देष्य पर रोशनी डाली।    राजोरी जिले के र्वििभन्न हिस्सों से सैंकडों लोगों ने इस उत्सव में भाग लिया तथा कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु सरकार के प्रयासों की सराहना की।