2014 का चुनाव भारतीय आकांक्षाओं को लेकर है : मोदी
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली (आईएएनएस) 19-Jan-2014
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हर भारतीय नागरिक की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने को लेकर है। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश को पिछले दशक के दौरान जिस तरह के खराब शासन और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है, वैसा पहले कभी नहीं था। मोदी ने कहा, "2014 का चुनाव अलग है, क्योंकि इससे पहले देश के लोगों ने इतना ज्यादा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा था।"उन्होंने कहा, "किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवा बेरोजगार हैं और महिलाएं असुरक्षित हैं.. भारत जैसा महान लोकतंत्र नेता विहीन है और नीति पंगुता से पीड़ित है।"मोदी ने कहा, "2014 का चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है।"