हरनेक सिंह घड़ुंआ ने की बैठक
5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)
घड़ुंआ 10-Jan-2012
पीपीपी नेता हरनेक सिंह घड़ुंआ ने गांव झंजेड़ी में स्थानीय निवासीयों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थिति को संबोधित करते हुए पीपीपी पार्टी की नीतीयों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल का सपना है कि एक नए पंजाब की रचना करे जिसमें नशाखोरी,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी कुरीतीयों को जड़ से उखाड़ कर स्वच्छ समाज लोकापर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वह भी मनप्रीत की नीतीयो से प्रभावित होकर ही उनका चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पीपीपी सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाऐगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की व वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ संदीप चौधरी,जसवंत ङ्क्षसह, भरत ङ्क्षसह नंबरदार,केसर ङ्क्षसह नंबरदार,राजकुमार पूर्व पंच,करमजीत ङ्क्षसह पंच ,महावीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।