5 Dariya News

सरकार खानाबदोशों की जायज मांगों को पूरा करने हेतु वचनबद्ध है- अब्दुल गनी कोहली

विभिन्न खानाबदोश प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिले

5 Dariya News

जम्मू 05-Apr-2018

पशु एवं भेड़पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज कहा कि सरकार खानाबदोशों की सभी जायज मांगों को पूरा करने हेतु वचनबद्ध है तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु कार्य किये जा रहे हैं। मंत्री ने यह बात आज पूर्व पार्शद चौधरी निजामुदीन खटाना के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए कही। सांबा, रियासी, राजौरी, पुंछ, रामबन तथा कालाकोट के कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। मंत्री ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार कश्मीर और लद्दाख के हिस्सों में आने वाले गुज्जर तथा बक्करवाल लोगों की समस्याओं से जागरूक है। खानाबदोशों द्वारा रखी गई मांगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कोहली ने कहा कि उनकी जायज मांगों पर विचार कर उनका समय पर निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही गुज्जर तथा बक्करवाल खानाबदोशों के लिए विस्थापित मोबाईल स्कूल स्थापित किये हैं। मंत्री ने कहा कि वह खानाबदोश पशुओं के लिए बीमा के मुद्दे को उठाऐंगे और कहा कि खानाबदोश लोगों और उनके पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी उपाये किये जा रहे हैं। पशुपालन निदेशक जम्मू तथा मुख्य पशुपालन अधिकारी जम्मू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।