5 Dariya News

महबूबा मुफ्ती ने कंगन का दौरा किया, मारे गये युवा के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

5 Dariya News

जम्मू 05-Apr-2018

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कंगन का दौरा कर मंगलवार को हुए एक आग हादसे में मारे गये युवा गौहर अहमद राथर के परिवार के साथ संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस हादसे में शामिल लोगों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना जताते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। पार्शद यासिर रेशी और मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, आईजीपी कश्मीर जोन एस.पी. पाणी, उपायुक्त गांदरबल पियुश सिंगला, एसएसपी फियाज अहमद लोन तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे।