5 Dariya News

बाली भगत ने हर अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सक्षम बनाने पर बल दिया

चिकित्सा सहायता गरीबों के लिए जीवनरेखा है- जुगल किशोर शर्मा

5 Dariya News

जम्मू 15-Apr-2018

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज खौड़ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सीमावर्ती तथा दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्रों की कार्यप्रणाली पर विषेश बल देने के साथ राज्य में अस्पतालों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सक्षम बनाने हेतु विभिन्न नये कदम उठाये हैं। जम्मू-पुंछ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा, अखनूर के विधायक राजीव शर्मा, छम्ब के विधायक डॉ. कृश्ण लाल भगत तथा विभाग के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोगों को उनके दरबाजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि मरीजों को समय समय पर उपचार उपलब्ध करवाने हेतु अखनूर, खौड़ तथा छम्ब के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा तथा इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाऐंगी।उन्होंने सम्बंधितों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को विभिन्न बीमारियों के बारे में शिक्षित किया जा सके तथा उन्हें इनसे बचने के बारे में भी बताया जा सके। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राश्ट्रीय हित में विभिन्न ऐतिहासिक कदम उठाये हैं। 

चिकित्सा सहायता को समाज के गरीब तथा दलित वर्गों के लिए जीवन रेखा बताते हुए उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार आयुशमान भारत के अंतर्गत 100 रोग कवर करेगी, जिससे प्रतिवर्श प्रति योग्य परिवार को 5 लाख रु. का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा।क्षेत्र के विकास हेतु सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमोें को बताते हुए जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि पिछले 3 वर्शों में सड़क सम्पर्क में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि खौड़ में इंद्री पतन तथा परगवाल में नरसिंग पोरा के बीच चिनाब दरिया पर 206 करोड़ रु. की लागत से 2 किलोमीटर लम्बे पुल का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसी बीच अखनूर के विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने युवाओं, महिलाओं, वरिश्ठ नागरिकों, विधवाओं तथा समाज के गरीब वर्गों के लाभ हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने लोगों से आगे आकर इन राज्य तथा केन्द्रीय प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आग्रह किया।छम्ब के विधायक डॉ. कृश्ण लाल भगत ने कहा कि राज्य में सड़क सम्पर्क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा तथा बंकरों का निर्माण वर्तमान सरकार का प्रमुख एजैंडा है तथा राज्य के उचित विकास हेतु विभिन्न कदम उठाये गये हैं।