सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा का अवाहदेवी से किया शुभारम्भ
5 Dariya News (सिद्धार्थ पंडित)
हमीरपुर 14-Apr-2018
सांसद अनुराग ठाकुर ने आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अवाहदेवी में प्रयास संस्था के माध्यम से दवा उॉक्टर और उपचार, अस्पताल आपके द्वार मुहिम के तहत सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस एसएमएस सेवा के अंतर्गत मोबाईल बैन में एक एमबीबीएस और एक बीएएमएस डॉक्टर के अलावा नर्स, फार्मासिस्ट लैब टैक्रिशियन तथा वाहन चालक होंगे जो लोगों के घर द्वार पहुंचकर न केवल विभिन्न प्रकार के रोगों की निशुल्क जांच करेंगे बल्कि मौके पर उनका ईलाज भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मोबाईल अस्पतताल में 40 से भी अधिक बीमारियों की जांच और ईलाज की सुविधा मुफत में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठी शुरूआत है जिसके अंतर्गत रोगी अस्पताल नही जाएगा बल्कि अस्पताल खुद चलकर रोगी के पास आएगा तथा उसकी बीमारी की जांच कर मुफत ईलाज करेगा। उन्होंने बताया कि प्रयास संस्ािा के माध्यम से इस चलते फिरते अस्पताल में विभिन्न प्रकार की 40 बीमारियों तथा टैस्टों की जांच व उपचार किया जाएगा जिसमें केएफटी,एलएफटी, हिमटॉलाजी टैस्ट, इलैक्ट्रोलाईटस टैस्ट, लिपिड प्रोफाईल टैस्ट , शूगर तथा हैपेटाईटिस के निशुल्ट टैस्ट किए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मुहिम के अंततर्गत मोबाईल अस्पताल का सबसे अधिक लाभ दिहाड़ी- मजदूरी करने वाले लोगों के अतिरिक्त दलितों, बुजुर्गों, महिलाओं ओर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मिलेगा जिससे उनका समय तथा धन की बचत होगी और दिहाड़ीदार लोगों को अपनी दिहाड़ी भी नहीं गंबानी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ तथा नीरोग रहे इसके लिए आज डा0 भीम राव अंबेडकर के जन्म दिन पर सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत की गई है तथा पहले चरण में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, झंडूता तथा चिंतपूर्णी के लोगों को घर द्वार पर मोबाईल मैडीकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश के संविधान के निर्माता डा0 भीमरॉव अंबेडकर ने गरीबों, दलितों तथा मजदूरों के हित के लिए लड़ाई लड़ी। आज उनकी जयंति पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए आज इस एसएमएस सेवी की शुरूआत भी बिना किसी जात-पात के आधार पर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए की गई है ताकि सभी स्वस्थ व नीरोग रहें। उन्होंने बताया कि इसके बाद संसदीय क्षेत्र के अन्य सभी विधानसभ क्षेत्रों को कवर किया जाएगा तथा यह चलता फिरता अस्पताल विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त लोगों की उनके घर द्वार पर जाकर न केवल जांच करेगा बल्कि निशुल्क ईलाज भी करेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा प्राईवेट अस्पताल में इन टैस्टों की जांच करवाने के लिए कम से कम 5 से 7 हजार रूपए का खर्च आता है । उन्होंने कहा कि एसएमएस सेवा के अंतर्गत इनकी पूर्णतया निशुल्क जांच व उपचार होगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में महिलाओं के लिए प्रयास संस्था के माध्यम से इस सेवा के तहत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को जोडऩे के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका कमलेश कुमारी, प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष डा0 सिकंदर कुमार, बीएमओ डा0 आके अग्रिहोत्री,नरेन्द्र अत्री, दाड़ी पंचायत के प्रधान कुशल चंदेल, ग्राम पंचायत चंबोह की प्रधान प्रोमिला देवी, जीपी बगवाड़ा के प्रधान संजीव, राज कुमार वर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।