5 Dariya News

कविन्द्र गुप्ता ने गांधीनगर अस्पताल में आरकेएस बैठक की अध्यक्षता की

काजिम नगर में पानी की पाईपें बिछाने का कार्य शुरू करवाया

5 Dariya News

जम्मू 11-Apr-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष तथा गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कविन्द्र गुप्ता ने आज राजकीय अस्पताल गांधीनगर में रोगी कल्याण समिति की एक बैठक की अध्यक्षता कर संस्थान की प्रगति की समीक्षा की तथा उन्हें अस्पताल द्वारा भौतिक तथा वित्तय उपलब्धियों की जानकारी दी गई। आरकेएस के उपचेयरमैन डॉ एडीएस मंहास ने समिति को किये गये कार्यों, राजस्व प्राप्ति तथा व्यय के अतिरिक्त अन्य उपलब्धियों तथा अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के सुधार हेतु उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।अध्यक्ष ने अब तक की गई उपलब्धियों का जायजा लेते हुए अस्पताल के सम्पूर्ण कार्यप्रणाली में हुए सुधार पर संतुश्टि जताई। बैठक में बताई गई जरूरतों पर प्रतिक्रिया जताते हुए अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तथा ढांचा उपलब्ध करवाने हेतु अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष ने अस्पताल के स्टाफ सदस्यों को अस्पताल की सुचारू कार्य प्रणाली हेतु उनके सर्वश्रेश्ठ योगदान तथा बेहतर प्रदर्षन के लिए नकद पुरस्कार तथा ट्राफियां भी वितरित कीं।इससे पूर्व अध्यक्ष ने बाहुकिले के निकट गोस्वामी बस्ती, काजिम नगर में पानी की पाईपे बिछाने का कार्य शुरू करवाया । परियोजना का यह कार्य पीएचई विभाग द्वारा किया जायेगा।दौरे के दौरान सथानीय लोगों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी विभिन्न मांगे रखीं। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल की कमी पूरी होगी जिससे  स्थानीय लोगों की लम्बित मांग भी पूरी होगी।अध्यक्ष ने क्षेत्र के सम्पूर्ण हेतु स्थानीय लोगों के सहयोग की मांग की। सम्बंधित अधिकारी, प्रमुख नागरिक तथा स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।