5 Dariya News

अब्दुल रहमान वीरी ने राजौरी में औकाफ विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया

बाबा गुलाम शाह बादशाह (आरए) के जीवन पर आधारित ‘शहन-ए-शाह-ए-जब्बल’ पुस्तक का विमोचन किया

5 Dariya News

राजौरी 10-Apr-2018

राजस्व, हज एवं औकाफ तथा संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने आज राजौरी में औकाफ विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन किया। विधायक राजौरी, एडीडी राजौरी, अतिरिक्त एसएसपी, एसीआर राजौरी, औकाफ के विषेश अधिकारी, प्रशासक औकाफ राजौरी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राजौरी जिले के अपने दुसरे दिन के दौरे पर मंत्री ने पहले ओल्ड सिटी में 68 लाख रु. की लागत से बनाये गये शॉपिंग कम्पलैक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कम्पलैक्स में दुकानों का निरीक्षण कर सम्बंधितों को निलामी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये ताकि सम्पतियों का उचित रूप से उपयोग किया जा सके। मंत्री ने राजौरी शहर में जामा मस्जिद का दौरा कर 60 लाख रु. की लागत से बनाये गये इस्लामिक रिसर्च सैंटर तथा टायलेट कम्पलैक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशासक औकाफ के कार्यालय तथा जामा मस्जिद के ईमाम साहिब के आवास का उद्घाटन भी किया जिसे 30 लाख रु. की लागत से बनाया गया है। इसके उपरांत मंत्री ने औकाफ विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रवक्ताओं ने लोगों को ये सम्पतियां समर्पित करने हेतु मंत्री का आभार जताया तथा राज्य में लोगों द्वारा अतिक्रमण की गई औकाफ भूमि/सम्पतियों की पहचान के लिए एक सर्वेक्षण करने सहित कई मांगे रखीं।जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रशासक औकाफ जिले में सराहनीय कार्य कर रहा है तथा शहादरा शरीफ तीर्थ स्थल पर यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं भी विकसित की गईं हैं। 

राजौरी तथा पुंछ को विकास के मार्ग पर लाने हेतु सरकार के प्रयासों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार इन पहाडी जिलों में रहने वाले लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु अथक रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुगल रोड़ पर प्रस्तावित सुरंग समय की जरूरत है तथा इस परियोजना के पूरा होने से दोनों संभागों को सर्व ऋतु वैकल्पिक सड़क सम्पर्क उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद को पुंछ तथा राजौरी के लोगों के साथ विशेश लगाव था तथा प्रत्येक क्षेत्र का विकास देखना चाहते थे। वर्तमान सरकार इस क्षेत्र में विकास लाने के उनके लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर मंत्री ने बाबा गुलाम शाह बादशाह के जीवन, समय तथा योगदान पर आधारित प्रो. डॉ. मोहम्मद बशीर माग्रे द्वारा लिखित 2 पुस्तकों ‘शहन-ए-शाह-ए-जब्बल तथा ‘सिस्टेमैटिक जियोग्राफी आफ जेएंडके स्टेट’ का विमोचन भी किया।लोगों द्वारा उठाये गये मुददों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य में मदरसा बोर्ड के निर्माण के मुददे पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औकाफ विभाग को भूमि/सम्पति रिकार्ड की जानकारी के निर्देश दिये गये हैं ताकि इसपर अतिक्रमण को रोकने हेतु कदम उठाये जा सकें।