5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 2 आई.ए.एस और 5 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Apr-2018

पंजाब सरकार द्वारा आज 2 आई.ए.एस और 5 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनातियों के आदेश जारी किये गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री जसप्रीत सिंह आई.ए.एस को उप मंडल मैजिस्ट्रेट, अमलोह और साथ ही उप मंडल मैजिस्ट्रेट, बस्सी पठाना, श्री हिमांशु अग्रवाल आई.ए.एस. को उप मंडल मैजिस्ट्रेट, दसूहा और साथ ही उप मंडल मैजिस्ट्रेट मुकेरियां में तैनात किया गया है। इसी तरह ही पी.सी.एस. अधिकारियों में से मिस वीरपाल कौर को सहायक कमिशनर (शिकायतें), श्री मुक्तसर साहिब, श्री रवीन्द्र सिंह अरोड़ा को उप मंडल मैजिस्ट्रेट, बाबा बकाला, श्री नमन मड़कण को डिप्टी सचिव वित्त, श्री शिव राज सिंह बल्ल को कार्यकारी मैजिस्ट्रेट अमृतसर और श्री लाल विश्वास बेैंस को सहायक कमिशनर (जनरल), मोगा में तैनात किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बदलियों और तैनातियों संबंधी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।