5 Dariya News

आसिया नकाश ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से हडताल समाप्त करने का आग्रह किया

उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया

5 Dariya News

जम्मू 09-Apr-2018

आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री आसिया नकाश ने आज आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से अपनी हडताल समाप्त करने का आग्रह किया तथा उनकी मांगों का यथाशीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया।मंत्री ने यह बात आज आगंनबाडी कार्यकर्ताओं तथा हैल्पर यूनियन जम्मू व कश्मीर के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण हेतु कार्य करना तथा उनकी जायजा मांगों को पूरा करने हेतु विभिन्न कदम उठाना सरकार का प्रयास है।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अपने विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया तथा अपनी जायज मांगों का यथाशीघ्र निवारण करने का आग्रह भी किया।प्रतिनिधिमंडल को उनकी जायज मांगो पर विचार करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने उनसे बाल शिक्षा के लिए आगे की असुविधा पैदा किये बिना अपना कार्य संभालने का आग्रह किया।