डॉ निर्मल सिंह ने राश्ट्रपति के राज्य के दौरे के लिए प्रबंधों की समीक्षा की
5 Dariya News
जम्मू 09-Apr-2018
उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने आज सम्बंधित अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि 18 अप्रैल को भारत के राश्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राज्य के सुचारू दौरे के लिए किये जा रहे सभी आवष्यक प्रबंधों को समय पर सुनिष्चित किया जाये। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक हीरानगर, खौड, सांबा, रामबन, किसान विकास सलाहकार बोर्ड के उपचेयरपर्सन, ओबीसी विकास सलाहाकार बोर्ड के उपचेयरपर्सन , आईजीपी जम्मू रेंज, उपायुक्त जम्मू तथा विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के मध्य तालमेल बनायें रखने पर बल दिया ताकि भारत के राश्ट्रपति के दौरे को सुचारू रूप से सुनिष्चित किया जा सके।उपमुख्यमंत्री ने समारोह मे आमंत्रण हेतु सभी वर्गो के मध्य निमंत्रण पत्र वितरित करने के निर्देश दिये।