5 Dariya News

डॉ निर्मल सिंह ने खौड़ में किसान मेले का उद्घाटन किया

नगरिक सुविधाओं के स्तर को बढाने हेतु 20 लाख रु घोशित किये, ज्यौडियां में 32 लाख रु की लागत वाली इलैक्ट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन सीस्टम, गलियां नालियां समर्पित कीं

5 Dariya News

जम्मू 09-Apr-2018

उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने आज खौड में जम्मू व कश्मीर किसान विकास राज्य सलाहकार बोर्ड द्वारा आयोजित किसान मेले के उद्घाटन के उपरांत सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये कदमों से कृशि क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा तथा 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होगी।कृशि तथा सम्बंधित क्षेत्रों के विभिन्न विभागों ने इस अवसर पर अपने स्टाल लगाये तथा किसानों के लाभ हेतु हर क्षेत्र में बेहतर तरीकों तथा प्रौद्योगिकी का प्रदर्षन किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन करने का उद्देष्य किसानों को कृशि क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कृशि विभाग के अधिकारियों से इस तरह के और अधिक मेले आयोजित करने के लिए ताकि किसानों के मध्य उनके कल्याण हेतु शुरू की गई योजनाओं के बारे में जागरूकता लाई जा सके।डॉ सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों पर किसानों के लाभ हेतु सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए बल दिया तथा कहा कि इससे 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में सहायता होगी।संसद जुगल किशोर शर्मा, जम्मू व कश्मीर राज्य सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन दलजीत सिंह विब, विधायक डॉ कृश्ण लाल, पार्शद विक्रम रंधावा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु वचनबद्ध है।इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण कर इनमें विषेश रूचि दिखाई।इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने खौड नगर पालिका समिति में नागरिक सुविधाओं को बढाने हेतु 20 लाख रु की राशि घोशित की।इससे पूर्व डॉ सिंह ने ऊर्जा विकास विभाग द्वारा 31.57 लाख रु की राशि से स्थापित ज्यौडिया कस्बे के लिए इलैक्ट्रिक डिस्ट्रीब्यूशन सीस्टम का उद्घाटन किया।उन्होंने ज्यौडिया कस्बे के वार्ड नः 4 तथा 5 में 12.14 लाख की लागत से बनाई गई गलियों एवं नालियों को भी लोगों को समर्पित किया तथा पुश्पकृशि विभाग के अधिकारियों को आवष्यक सौंदर्यीकरण शुरू करने के निर्देश दिये।