जीडीसी पलोड़ा भवन को निर्धारित समय में पूरा किया गया
सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, बाली भगत, प्रिया सेठी ने आधुनिक सुविधाओं से लैस कैम्पस का उदघाटन किया
5 Dariya News
जम्मू 09-Apr-2018
वित्त, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत, तथा शिक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने आज दोमाना में राजकीय डिग्र्री कालेज पलौड़ा के नये भवन के उदघाटन समारोह में छात्रों को 18 महीनों के निर्धारित समय में बनाये गया कैम्पस समर्पित किया। इस कैम्पस को 12 करोड़ रु. की लागत से 60 कनाल के क्षेत्रफल पर बनाया गया है।प्रमुख भवन को विज्ञान तथा कम्पयूटर लैब, आधुनिक पुस्तकालय, कक्षा रूमों, कामन रूम तथा आफिस ब्लाक से पूरी तरह से लैस किया गया है। जबकि वित्त एवं शिक्षा मंत्री ने तत्काल छात्रों के लिए एक अलग से कैन्टीन ब्लाक की मंजूरी भी दी। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवास उपलब्ध करवाने हेतु कैम्पस में एक गर्ल्स होस्टल का निर्माण भी किया जा रहा है। उदघाटन के उपरांत मंत्रियों ने उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. असगर सैमून, कालेजों के निदेशक एम.ए. चाट, नॉडल प्रिंसिपल जम्मू डॉ. सतिन्द्र सिंह, जेकेपीसीसी के एमडी तथा कालेज के प्रमुख के साथ भवन का दौरा कर सुविधाओं का निरीक्षण किया। अल्ताफ बुखारी ने बताया कि इस परिसर का नींव पत्थर सितम्बर 2016 में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा रखा गया था तथा इसे उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूरा किया गया है।
उन्होंने बेहतर ढांचे के निर्माण तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्होंने आषा जताई कि कालेज शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर देने हेतु सभी सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कालेजों से अकादमिक कैलेंडर का पालन करने तथा यह सुनिष्चित करने के लिए कहा कि छात्र परीक्षाओं का नया स्मिस्टर सिस्टम पूरा करने के योग्य हों। बाली भगत ने कैम्पस को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु व्यक्तिगत रूचि दिखाने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र रायपुर दोमाना में ली गईं विभिन्न परियोजनाओं की सूची भी बताई जिनमें 100 बिस्तर वाला अस्पताल, सड़कांें का एक बड़ा सम्पर्क तथा नवनिर्मित कालेज भवन शामिल हैं।प्रिया सेठी ने कालेज शिक्षकों पर बल दिया कि वे परीक्षा की नई प्रणाली की चुनौतियों को पूरा करने के लिए छात्रों को सक्रिय रूप से शिक्षा प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने नये कैम्पस के लिए जीडीसी पलौडा के छात्रों को बधाई भी दी।