मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
राज्य में युवाओं के मध्य रक्तबहाव, अलगाव का अंत करने के तरीके खोजने का आग्रह किया
5 Dariya News
नई दिल्ली 09-Apr-2018
राज्य के दर्द को सुनने हेतु आग्रह करने के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें जम्मू और कश्मीर में सम्पूर्ण मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच अलगाव के तत्व को खत्म कर राज्य में हिंसा के चक्र का अंत करने हेतु तरीकों तथा साधनों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दशकों की उथल पुथल के दौरान राज्य के लोगों को भारी नुकसान हुआ है और वे देश के राजनैतिक नेतृत्व को देख रहे हैं ताकि उन्हें अनिष्चितता और मृत्यु के चक्र से बाहर निकलने में सहायता मिल सके।इस सम्बंध में सभी हितधारकों के साथ शांतिपूर्ण वार्ता की अपनी मांग को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरों पर और अधिक नियमित बैठकों की मांग की। उन्होंने इस विचार का भी समर्थन किया कि राज्य में सीमाओं में तनाव के स्तर को कम करने के लिए दोनों सेना कमांड एक दूसरे के सम्पर्क में रहें। बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने नियंत्रण रेखा के पार अधिक ऐतिहासिक मार्गों को खोल कर नियंत्रण रेखा पार आंदोलन को अगले उच्च स्तर तक ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने शारदा पीठ, एलओसी में लर्निंग की प्राचीन सीट खोलने और नालंदा तथा तक्षशिला की तरह विकसित करने हेतु कार्य करने की मांग भी की। बैठक के दौरान राज्य में एओए लागू करना, पीएमडीपी का कार्यान्वयन तथा अन्य बडी विकास परियोजनाओं को भी चर्चा में लाया गया।