प्राईमरी स्कूल खेल फरवरी, 2014 में करवाए जाएंगे-मलूका
अपाहिज बच्चे भी पहली बार लेंगे प्राईमरी स्कूल खेलों में हिस्सा
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 16-Jan-2014
समस्त राज्य के सरकारी प्राईमरी स्कूलों के लगभग 2904 बच्चे फरवरी, 2014 को होने वाली प्राईमरी स्कूल खेलों में हिस्सा लेंगे।जिसके लिए पांच लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लगभग पांच सौ डिस्एबलड विद्यार्थी जिनकी आयु 11, 14, 17 और 19 वर्ष से कम है भी हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं भाषा मंत्री स.सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि समस्त राज्य के डिस्एबलड विद्यार्थी पहली बार प्राईमरी स्कूल खेलों में हिस्सा लेंगे। मंत्री ने आगे बताया कि समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राईमरी स्कूल खेलों में हिस्सा लेने वाले चयनित विद्यार्थियों की सूचि, स्र्पोट्स किट और बूटों आदि के लिए 31 जनवरी, 2014 तक विभाग को भेजी जाए ताकि सभी विद्यार्थियों को बढिय़ा ढंग से स्र्पोंट्स किटें दी जा सकें। मंत्री ने आगे बताया कि प्राईमरी स्कूल खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 125 रूपए प्रति दिन डाइट के लिए और आने-जाने का किराया सहायक शिक्षा अधिकारी खेलों द्वारा दिया जाएगा। मंत्री ने आगे बताया कि इन खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा और पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थी को ट्रॉफी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार प्राईमरी स्तर के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति उनकी रूचि और उत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी खेलों में हिस्सा लें।